24 घंटे में नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से लापता तीन नाबालिग काशीपुर से सकुशल बरामद

### 🚨 24 घंटे में नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से लापता तीन नाबालिग काशीपुर से सकुशल बरामद

 

भीमताल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के जरिए तीनों बालकों को खोजकर परिजनों को सौंपा

 

नैनीताल। घर से बिना बताए गए तीन नाबालिग बालकों को भीमताल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग बालकों के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।

 

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी की। लगातार प्रयासों के बाद तीनों बालकों को काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

 

रोशनी दर्पण न्यूज़