मो0 मुश्ताक व महिला की कथित ब्लैकमेलिंग से टूट गया पीड़ित, SSP मंजुनाथ टीसीके सामने बयां किया 10 साल का दर्द!
करोड़ों रुपये, प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने के आरोपों से मचा हड़कंप
SSP का कड़ा संदेश, ब्लैकमेलिंग हॉट सेक्स टॉर्जन पर होगी कड़ी कार्रवाई हल्द्वानी में नहीं चलेगा यह खेल
*हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के खेल का खुलासा, करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप*
*स्टोन क्रशर स्वामी को वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर किया जा रहा था ब्लैकमेल*
हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंचे पीड़ित ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के समक्ष अपनी शिकायत रखी। SSP द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई।
जांच में सामने आया कि विगत 10 वर्षों से *मो0 मुश्ताक, महिला ज्योति सिंह* सहित अन्य लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की वसूली की गई। साथ ही करोड़ों के प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने तथा संपत्ति के नाम पर ब्लैकमेलिंग किए जाने के आरोप भी सामने आए।
*SSP के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।*
SSP नैनीताल का सख्त संदेश है कि जनपद में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग का खेल चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
