रामनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को जलाकर मारने की धमकी, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को जलाकर मारने की धमकी, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। डिग्री कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देने और लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के मामले में रामनगर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को डिग्री कॉलेज रामनगर में शासन के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जनता के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसका उद्देश्य लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना था।

 

वीडियो में प्राचार्य को जलाने की धमकी देने का आरोप

 

कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तीन युवकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर बातचीत होती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कथित तौर पर प्राचार्य के ऊपर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लोक सेवक को उसके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने और भयभीत करने से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की गई।

 

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

 

रामनगर कोतवाली में एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में मो. अनस सिद्दीकी, निवासी शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर, उम्र 21 वर्ष; कल्पित बिष्ट, निवासी किशनपुर छोई, रामनगर, उम्र 26 वर्ष; और सानिब सिद्दीकी, निवासी टांडा, रामनगर, उम्र 24 वर्ष शामिल हैं।

 

नैनीताल पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, धमकी देने और लोक सेवकों के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।