बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेकर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सुरक्षा और सौहार्द का संदेश

🪔 बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पावन धाम से SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने समस्त पुलिस कर्मियों सहित जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं 🪔

 

आस्था, अपनत्व और सुरक्षा के संदेश के साथ नैनीताल पुलिस की दीपावली की मंगलकामनाएं।

 

कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सभी जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की।

 

साथ ही आमजन से विशेष अनुरोध किया कि त्योहार की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

 

🚔 नशे में वाहन न चलाएं (Don’t Drink & Drive)

🪔 सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं।

❤️ यातायात नियमों का पालन करें और खुशियां बांटें।

 

आपकी सुरक्षा, नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है। आपकी खुशियां ही हमारी दीपावली हैं।

 

✨ नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ✨