थाना बेतालघाट को मिला नया भवन, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निरीक्षण

बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार हुआ थाना बेतालघाट का नया भवन, कार्यदायी संस्था की सराहना

 

सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर विशेष जोर

 

बेतालघाट। थाना बेतालघाट के नवनिर्मित भवन का हस्तांतरण से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भवन के विभिन्न कक्षों, कार्यालय परिसर, बैरक, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रयासों की सराहना की।

 

एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ थाने में आने वाले आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन के हस्तांतरण से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

नवनिर्मित भवन के तैयार होने से थाना बेतालघाट में पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से जुड़ी सेवाओं को भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।