शटल में बैठिए, बाबा के दरबार पहुंचिए’—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर शानदार व्यवस्था, हजारों श्रद्धालु सुगम शटल सेवा से कर रहे बाबा के दर्शन”

कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की मजबूत व्यवस्था, 20 हजार से अधिक ने किए दर्शन

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस एवं यातायात कर्मी प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार तैनात हैं।

विकास भवन भीमताल, भवाली चौराहा और सेनेटोरियम से शटल बसों एवं टैक्सियों का लगातार संचालन किया जा रहा है। शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से वापस भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। शटल और डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन से यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार, सीओ, थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीपीयू, चौकी प्रभारी और पीएसी सहित पुलिस बल लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद है।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने और कैंची धाम पहुंचने के लिए शटल सेवा का प्रयोग करने की अपील की है।