*नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन—“अपराधी चाहे किसी भी गैंग का हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा”* *ITI गैंग के बाद धानमिल गैंग का युवक हिरासत में* *नैनीताल पुलिस ने साफ किया “कानून से ऊपर कोई नहीं”*

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर*

 

चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु कॉलेज परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार ड्रोन, CCTV से भी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

 

छात्रों की आड़ में *हार्डकोर अपराधी, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति अथवा अराजक तत्व* पाए गए तो तत्काल हिरासत में लेकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

*ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग के शिवम बिष्ट को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।*

 

*नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, अपराधियों का मैदान नहीं। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*