काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर SOG और पुलिस की कार्रवाई
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कैनाल रोड काठगोदाम में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भास्कर तिवारी उर्फ भानु (32 वर्ष), पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी, निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 144/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है।
बेरोजगारी में स्मैक बेचने का बनाया रास्ता!
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। वर्तमान में नौकरी नहीं होने के कारण पैसे कमाने के लालच में उसने स्मैक तस्करी का रास्ता अपनाया। आरोपी के अनुसार वह बनभूलपुरा रेलवे फाटक के पास से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की
