*दिवंगत पत्रकार स्व. कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी को मिला 5 लाख का आर्थिक सहायता ड्राफ्ट*
मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता, संपादक सांध्य दैनिक कुमायूं टाईम्स की धर्मपत्नी श्रीमती सरोजनी गुप्ता को *उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला द्वारा* पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट प्रदान किया गया। उनके परिजनों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया गया
