रामनगर पुलिस की तत्परता से पंजाब की पर्यटक अंजली को मिला खोया मोबाइल, पुलिस का जताया आभार

*पंजाब से आई पर्यटक का खोया मोबाइल, रामनगर पुलिस की तत्परता से पर्यटक युवती को मिला खोया मोबाइल*

 

*पर्यटक ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार*

 

 

पंजाब के *कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों* के साथ नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में *घूमने* आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया, जिसके संबंध में युवती *द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी शिकायत* की गई।

 

सूचना प्राप्त होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर *खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद* कर लिया गया।

 

मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस द्वारा उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर युवती ने *नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद एवं आभार* व्यक्त किया।

 

 

*मीडिया सेल*

*जनपद नैनीताल*