ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
रोशनी पांडेय, प्रधान संपादक
काठगोदाम। जनपद नैनीताल में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2026 को उनके निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई संबंधित मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र और टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, दोनों निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फौजदारी वाद संख्या 118/22 में वांछित थे। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 380, 452, 504 और 506 से संबंधित है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
– उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता
– कांस्टेबल दीपक कुमार
– कांस्टेबल रविंद्र राणा
नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
