भावना मेहरा ने गांवों का किया दौरा, सड़क की समस्या पर अधिकारियों को मौके से दिए निर्देश

भावना मेहरा ने गांवों का किया दौरा, सड़क की समस्या पर अधिकारियों को मौके से दिए निर्देश

 

भीमताल। उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी और चूरीगाड़ का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

 

बाबियाड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर भावना मेहरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एक माह के भीतर सड़क को ठीक करने और निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि सहित महिलाओं, युवाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जाएगा।

 

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता, शिवराम, चंदन सम्मल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भवान सिंह, रमेश मेहता, चंदन लाल, शेर सिंह मेहता, पान सिंह मेहता, मनोज सिंह मेहता, त्रिलोक मेहता, गिरीश शर्मा, चेतन शर्मा, कमल कोटलिया और मोहन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रोशनी दर्पण न्यूज़