बनभूलपुरा में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

बनभूलपुरा में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

 

हल्द्वानी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 नवंबर को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग कट स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अनीस उर्फ वेदा (26) पुत्र रफीक निवासी दुर्गा मंदिर के पास, इंद्रानगर को पकड़ लिया।

 

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 35 इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 10 बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड और 25 एविल इंजेक्शन शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 191/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के