रोशनी पांडे प्रधान संपादक
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस सम्मानित, सुरक्षा से लेकर खोया-पाया तक निभाई अहम भूमिका
माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान*
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना*
*श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के नेतृत्व में माँ नंदा-सुनंदा पावन पर्व एवं महोत्सव को *शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने* में नैनीताल पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों की *श्री राम सेवक सभा नैनीताल, मंदिर समिति द्वारा सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने *श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार *ग्राउंड पर मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी* करते रहे।
*सिर्फ सुरक्षा नहीं, संवेदनशीलता के साथ निभाई जिम्मेदारी*
महोत्सव के दौरान पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि *मानवीय संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना* के साथ पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता की।
मेले के दौरान परिजनों से बिछड़े *बच्चों एवं बुजुर्गों को सकुशल उनके परिवारजनों से मिलाने* के साथ-साथ श्रद्धालुओं के गुम हुए *मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी, बैग एवं अन्य सामान* को तलाश कर आवश्यक सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को वापस कराया गया।
पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से न केवल लोगों को तत्काल राहत मिली, बल्कि *पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना भी मजबूत हुई।*
*ग्राउंड पर मुस्तैदी और बेहतर समन्वय बनी सफल आयोजन की पहचान*
महोत्सव के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यकता के अनुसार *तत्काल निर्णय लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू कराया गया।* विभिन्न विभागों, मेला समिति, मंदिर समिति, व्यापार मंडल एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने *नैनीताल पुलिस की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया, अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं जनसेवा की भावना* की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय एवं संवेदनशील भूमिका से महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
*श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि रहे मौजूद*
इस अवसर पर *श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष श्री मनोज शाह*, उपाध्यक्ष *श्री अशोक शाह*, महासचिव *श्री जगदीश बलवाड़ी*, प्रबंधक *श्री विमल चौधरी*, कोषाध्यक्ष *श्री विनय चौधरी, पूर्व महासचिव श्री देवेंद्र लाल शाह*, सदस्य एडवोकेट *श्री मनोज शाह, सदस्य प्रो. ललित तिवाड़ी*, सदस्य *श्री हरीश राणा, सदस्य श्री मोहित लाल साह*, सदस्य *श्री कैलाश जोशी*, सदस्य *श्री संदीप साह, कार्यकर्ता श्री वीरेन्द्र मेहरा* एवं कार्यकर्ता *श्री आनन्द बिष्ट* सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रतिनिधियों द्वारा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा किए गए *सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं जनसहयोग संबंधी प्रयासों की सराहना* करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
*पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार*
सम्मान समारोह के दौरान *डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली एवं श्री राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल, मेला चौकी प्रभारी निरीक्षक सुनील बिष्ट, si दिनेश जोशी, PRO हेमा ऐठानी, SI संजीत राठौड़* सहित ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
