राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

 

हल्द्वानी। 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं।

 

राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले में विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। यह मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को अपनी आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।