बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार! 12 नशीले इंजेक्शन के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

### बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार! 12 नशीले इंजेक्शन के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 11 नवंबर को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान आफताब (28) पुत्र इश्तेकार, निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 6 Buprenorphine Hydrochloride और 6 Avil इंजेक्शन बरामद हुए हैं। कुल 12 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में FIR संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में हुई। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और महबूब अली शामिल रहे।