ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लालकुआं पुलिस ने दबिश देकर लंबे समय से फरार दो वारंटी दबोचे, न्यायालय के NBW पर हुई गिरफ्तारी
रामनगर/लालकुआं। नैनीताल जिले में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील के लिए हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद 11 नवंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं और जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और गणेश गिरी शामिल रहे।
